फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई प्रिंटिंग प्रेसों पर मारे छापे, दी चेतावनी

विज्ञापन
फोटो-17 गोंडा के मालवीय नगर में प्रिटिंग प्रेस पर छापा मारते सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता। (संवा? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रिंटिंग प्रेसों की मनमानी पर अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने शहर के कई इलाकों में प्रिंटिंग प्रेसों पर छापा मारा। छापे के दौरान प्रेस मालिकों को मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना मुद्रण का न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एडीएम सदर विनोद कुमार सिंह तथा सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम की संयुक्त टीम शहर के कई इलाकों में प्रिंटिंग प्रेसों पर एक साथ छापा मारा। अधिकारियों की टीम ने प्रिंटिंग प्रेस में राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की अनुमति से छापी जा रही है या नहीं इसका सत्यापन किया।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि डीएम के निर्देश पर टीम ने स्टार ऑफसेट, नासिरा प्रेस, गौरी प्रिंटर्स आदि प्रिंटिंग प्रेसों पर छापा मारा। छापा के दौरान यहां छपने वाली प्रचार सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रशासन की नजर निर्वाचन से जुड़े हर पहलू पर है। प्रिंटिंग प्रेस मालिक चुनाव आयोग की गाइड लाइन का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं इसका भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

बताया कि प्रेसों में उनके द्वारा पंफ्लेट, पोस्टर या अन्य किसी भी मुद्रित सामग्री पर मुद्रक का नाम, पता, मोबाइल नंबर व मुद्रित प्रतियों की संख्या स्पष्ट व पठनीय रूप से मुद्रण किया जा रहा है या नहीं। साथ ही टीम ने इस बात की भी पड़ताल की है कि प्रेस मालिकों की ओर से उतनी ही प्रतियां मुद्रित की जा रही हैं, जिनकी अनुमति प्रशासन की ओर से की गई है अथवा अनुमति से अधिक संख्या में मुद्रण तो नहीं किया जा रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बिना अनुमति अथवा अनुमति से अधिक प्रतियां मुद्रण किए जाने पर प्रेस मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि आचार संहिता के अनुपालन के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाएं। इसकी दैनिक रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। बताया कि पांच प्रिंटिंग प्रेस वालों की शिकायत मिली है, उन्हें निशाने पर रखा गया है। वहां भी छापा मारकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें