फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ की लापरवाही से गई थी छात्र की जान, केस

विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा में छात्र विनय तिवारी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। क्षेत्र के ग्राम राजापुर के मजरे बद्दूपुरवा में शनिवार की देररात हाई वोल्टेज के चलते छात्र विनय तिवारी की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गई थीं। रविवार को इस मामले में बिजली उपकेंद्र के एसएसओ (सब स्टेशन ऑफिसर) के खिलाफ पिता ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र राजापुर गांव के मजरे बद्दूपुरवा निवासी छात्र विनय तिवारी को क्या पता था कि शनिवार रात उसके लिए काल बन कर आएगी। कोई टीवी देख रहा था तो कोई मोबाइल में व्यस्त था। अचानक तेज रोशनी हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते घर की बिजली कट गई। कुछ सेकेंड बाद पुन: बिजली आ गई। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी तरह तीन बार हुआ। देखते ही देखते गांव के करीब सभी घरों में हाई वोल्टेज करंट फैल गया। सभी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा, इन्वर्टर सहित सब फुंक गए। गांव के परमानंद तिवारी का 16 वर्षीय पुत्र विनय तिवारी दौड़कर अपने घर की एमसीबी गिराने लगा। इसी बीच वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों के घरों में करंट फैल जाने से गांववासी बाहर निकल आए। इसी बीच अमित तिवारी की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता व दिवाकर तिवारी की 35 वर्षीय पत्नी कविता तिवारी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई हैं।
आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। छात्र विनय के पिता परमानंद तिवारी ने विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि शनिवार रात बिजली फाल्ट होने पर लाइनमैन शकीर अहमद को सूचना दी गई। शकीर ने पावर हाउस पर तैनात आनंद तिवारी से कहा कि बद्दूपुरवा में आग लग गई है। लाइन मत लगाना। मना करने के बावजूद एसएसओ ने लाइन चालू कर दी। जिससे 11 हजार वोल्ट का करंट गांव में फैल गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एसएसओ आनंद तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
गांव के रमारमन तिवारी एडवोकेट, स्वामीनाथ तिवारी, दिनेश तिवारी, बृजेश तिवारी, दिनेश तिवारी, तिलकराम तिवारी, सुग्रीव तिवारी, धर्मप्रकाश तिवारी, धनलाल तिवारी, बद्रीनाथ तिवारी, राजकुमार तिवारी, हरिशंकर तिवारी व मनमोहन तिवारी ने बताया कि वहसभी अभी तक इस हादसे से उबर नहीं पाए हैं। बृजेश तिवारी के ई रिक्शा का टायर जल गया। रमारमन तिवारी ने बताया कि अपने घर से बिजली कटवा कर सोलर पैनल लगवाएंगे। वहीं जिसे भी इस हादसे की सूचना मिली वह दौड़ता चला आया। विनय के घर पर सगे संबंधी व ग्रामीण उसके पिता को ढांढस बंधा रहे हैं। घटना से बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश है।
हंसमुख व मिलनासार था विनय
परमानंद तिवारी के बड़े पुत्र धर्मेंद्र तिवारी उर्फ दद्दन (24) कीशादी हो चुकी है। दूसरा पुत्र विनय तिवारी था। साथ ही तीन बहनें भी हैं। जिनमें नीतू व विमलेश की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन रीना की अभी शादी नहीं हुई है। गांव वालों ने बताया कि विनय काफी हंसमुख व मिलनसार था। मृतक के माता- पिता व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता के आंखों के आंसू सूख चुके हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें