फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के बैनामे के नाम पर 40 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज में भूमि के बैनामे के नाम पर एक बुजुर्ग के 40 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपी ने पीड़ित को रकम वापस करने के लिए चेक दिया मगर वो बाउंस हो गया। इससे पीड़ित की सदमे में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के बल्लीपुर गांव निवासी विजयभान सिंह ने बताया कि उनके पिता त्रिलोकी सिंह (70) से कस्बे के पड़ाव मोहल्ला निवासी रमाकांत भार्गव ने एक भूमि का सौदा दो सितंबर को 40 लाख रुपये में तय किया था। चार किश्तों में पूरी रकम लेने के बाद भी रमाकांत ने उक्त भूमि का बैनामा नहीं किया। रकम वापसी का दबाव बनाने पर रमाकांत ने नौ लाख का चेक दे दिया।
चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। यही नहीं रमाकांत ने 29 सितंबर को उक्त जमीन का दूसरे को बैनामा कर दिया। इससे सदमे में त्रिलोकी सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद विजयभान जब तगादा करने रमाकांत के घर गया तो उसने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। विजयभान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें