फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट का एक्शन जारी, गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने को प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसके चलते ही जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने शुक्रवार को दो दबंगों क खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 5.95 लाख की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मानकों की अनदेखी करने पर राधेश्याम दूबे पुत्र मानिकराम निवासी दूबे पुरवा, पकड़ी बाजार, थाना तरबगंज का शस्त्र लाइसेन्स भी निरस्त किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर पंकज उर्फ कल्लू पुत्र सीताराम निवासी छोटा दरवाजा थाना वजीरगंज व राजकुमार पुत्र सीताराम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही थाना स्तर पर तैयार अलग-अलग सूची में चिह्नित 30 अपराधियों को भी गुंडा घोषित करने की नोटिस जारी किया गया है। इसके घेरे में इजहर उर्फ इजहार ईदगाह टोला व सदानन्द गोस्वामी सुक्खनपुरवा थाना कटरा, पवन रामगढ़ थाना कर्नलगंज, रिजवान व मोहर्रम अली, तमंचे पुरवा कौड़हा थाना कटरा बाजार, इन्द्रसेन रामगढ़ कर्नलगंज, संगमलाल तिवारी फोर्बिसगंज, कोतवाली नगर, राजकुमार उर्फ बलवन्त उर्फ विवेक शुकुलपुरवा व शिवम कौशल ददुवा बाजार कोतवाली नगर शामिल हैं।
विज्ञापन

साथ ही अंशू गरीबी पुरवा कोतवाली नगर, सलीम पेन्टर उर्फ चिरई, कांशीराम कालोनी, पवन कुमार सिंह, नानबाबू, निहाल, अनीश तथा शंकर उर्फ शिव शंकर निवासीगण थाना वजीरगंज, नक मोहम्मद उर्फ नेकू अजग नगर कोतवाली नगर, सीताराम कुड़िया कोतवाली देहात, पप्पू पाण्डय सुभागपुर व संतोष बानधुनिया, राजू यादव भदवा सोमवंशी तथा बाबादीन सालपुर धौताल कोतवाली देहात, घनश्याम कोरियनपुरवा कटरा बाजार,मुनक्के उर्फ गया प्रसाद राजगढ़ कटरा, रमेश कुमार मौर्य मुराइन पुरवा खेमपुर कटरा सहित 30 अपराधी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें