फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में दो सीडीपीओ के खिलाफ डीएम ने की कार्यवाही

विज्ञापन
गोंडा में पीएचसी पंतनगर का निरीक्षण करते डीएम मार्कण्डेय शाही। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। डीएम मार्कंडेय शाही ने आरोग्य मेले की हकीकत देखने के लिए रविवार को पीएचसी पंत नगर, पीएचसी सिविल लाइन, राम नगर तरहर व खोरहंसा, बालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर दो सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालपुर मेें पात्र लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनवाने में सहयोग न करने पर सीडीपीओ हलधरमऊ नंदिनी घोष को चेतावनी जारी करने तथा पीएचसी राम नगर तरहर में लाभार्थियों का गोल्डेन के लिए पात्रों की सूची न बता पाने पर सीडीपीओ झंझरी धर्मेंद्र कुमार गौतम को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को मेले के माध्यम से स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है, इसलिए इस सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम में लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी, बल्कि रुचि न लेने वाले अधिकारी-कर्मचारी निश्चित ही दण्डित किए जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओं को निर्देशित किया कि वे जनपद के सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई कराएं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि वे मिशन मोड में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ-सफाई कराएं।
मेले में अपेक्षाकृत कम रोगी मिलने पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके समीप पहुंचाया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आरोग्य मेले में जन सुविधा केंद्र के माध्यम से आशा द्वारा लाभार्थियों को लाकर गोल्डेन कार्ड भी बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें