फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता न होने पर बीईओ ने 10 स्कूलों में जड़ा ताला

Tue, 09 May 2017 11:22 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को छपिया के खंड शिक्षा अधिकारी ने मसकनवा क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे 10 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करा दिया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।    
विज्ञापन

  
पूरे जिले में शिक्षा के व्यावसायीकरण को लेकर होड़ मची हुई है। शहर से लेकर गांव तक बिना मान्यता के स्कूल खोले जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता के संचालित हो रहे इन स्कूलों के खिलाफ सिंकजा कसना शुरू कर दिया है।

इसके तहत मंगलवार को छपिया के क्षंड शिक्षा अधिकारी ने मसकनवा क्षेत्र में संचालित हो रहे स्कूलों पर छापेमारी की और उनके मान्यता की जांच की। बीईओ ओंकारनाथ वर्मा ने बताया कि मार्च महीने में बिना मान्यता के चल रहे 22 स्कूलों को नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने की चेतावनी दी गई थी लेकिन इन स्कूलों के संचालकों ने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को जब इन स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया गया तो सेंट मेरी स्कूल मसकनवा, शारदा देवी शिक्षण संस्थान महुली खोरी, सरदार भगत सिंह मेमोरियल स्कूल पटखौली, एनबीपी हायर सेकेंड्री स्कूल सुरवार बुजुर्ग, नेशनल पब्लिक स्कूल मसकनवा, एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल दीननगर, न्यू मार्डन चिल्ड्रेन एकाडमी मसकनवा, हर्ष पब्लिक स्कूल समेत 10 स्कूलों के संचालक स्कूल की मान्यता के संबंध में कोई अभिलेख नहीं दिखा पाये। इस पर बीईओ ने इन स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करवा कर उनमें ताला लगवा दिया। बीईओ ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें