फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर होगी कार्रवाई

Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गन्ने की घटतौली करने वाली चीनी मिलों पर कार्रवाई की जाएगी। सहकारी गन्ना संघ ने घटतौली पकड़ने के लिए नया फार्मूला निकला है। किसानों के गन्ना भरे वाहनों की धर्मकांटा पर निशुल्क तौल कराई जाएगी। मिलों के कांटे पर तौल में अंतर आने पर तत्काल मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त के निर्देश पर बलरामपुर ब्लॉक के फुलवरिया बाईपास स्थित विशुनीपुर के शिव शक्ति धर्मकांटा पर किसानों के गन्ना भरे वाहनों की निशुल्क तौल की जाएगी।

 इसके लिए सहकारी गन्ना संघ के तीन कर्मियों को तैनात किया गया है। तौल के बाद किसानों को निशुल्क तौल पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद गन्ना किसान चीनी मिल में तौल कराएंगे।
विज्ञापन


तौल में भिन्नता मिलने पर किसान सहायक चीनी आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा के मोबाइल नंबर 7081202604, उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल, गोंडा के मोबाइल नंबर 7081202207 और जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर के मोबाइल नंबर 7081202245 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। दोषी चीनी मिल के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों को जागरुक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें