फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भोजन में जहर देकर मारने का आरोप

Mon, 12 Jan 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। आदमपुर की रहने वाली विवाहिता नूरी सायदा (22) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर भोजन में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मामले में पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


परसपुर आटा निवासी कल्लू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी बहन नूरी सायदा की शादी चार नवंबर 2022 को आदमपुर निवासी रोज अली के बेटे नासिर से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर नूरी को प्रताड़ित करने लगे। सास शाहजहां और ननद सना अक्सर नूरी को पीटती थीं। आरोप है कि रविवार रात पिटाई के बाद नूरी को खाने में जहर दे दिया गया। हालत बिगड़ने पर नूरी को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया पति नासिर, सास शाहजहां व ननद सना के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें