फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गलत ईसीजी रिपोर्ट पर दवा देने का आरोप

Thu, 23 Oct 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में एक मरीज को किसी दूसरे मरीज की तीन साल पुरानी ईसीजी रिपोर्ट पर दवा देने का मामला सामने आया है। शहर के गिर्द गोंडा निवासी रामशंकर शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें बताया कि 19 अक्तूबर को सीने में दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में दिखाने गए थे। डॉक्टर ने ईसीजी जांच कराई थी।
विज्ञापन

रामशंकर का आरोप है कि उन्हें पुरानी ईसीजी रिपोर्ट दी गई है। इसके बाद उसी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें दवाएं दी गईं। जिससे उन्हें पेट में तेज दर्द और घबराहट होने लगी। डॉक्टर से कहा, लेकिन टरका दिया गया। पीड़ित का कहना है कि लापरवाही से उनकी जान भी जा सकती थी। गलत दवा और इंजेक्शन के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने दोबारा रिपोर्ट देखी तो पता चला वह तीन साल पुरानी है। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी का कहना है कि मरीज का बेहतर इलाज किया गया है। मशीन में डेट बदल गई होगी। बाकी कोई समस्या नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें