फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाउसिंग कॉलोनी के भवनों की होगी मरम्मत

Thu, 23 Oct 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय हाउसिंग कॉलोनी के आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए प्रकिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग खंड दो की ओर से निविदा आमंत्रित की गई है। अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। शासन से अनुरक्षण व मरम्मत के लिए हरी झंडी मिल गई है। इस पर 11.25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके साथ ही सरयू नदी के मनिहारी घाट पर पैंटून पुल के अनुरक्षण के लिए भी स्वीकृति मिल गई है। इस पर साढ़े चार लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें