फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बंधक बनाकर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली पुलिस ने बंधक बनाकर रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी विजय किशोर सिंह उर्फ भोलू सिंह को रविवार को बहराइच रोड स्थित एक आश्रम के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवक को लाइसेंसी राइफल से धमकाते हुए बंधक बनाकर 12.50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के तिवारीपुरवा निवासी विंध्यवेंद्र मिश्रा उर्फ सत्यम ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ आठ सितंबर 2025 को एफआईआर दर्ज कराई थी। तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आठ अगस्त 2025 को वह एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी झंझरी ब्लॉक के पास अपने साथियों के साथ चौपहिया वाहन से आए आरोपी विजय किशोर सिंह ने उन्हें रोक लिया। जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद पेरी तालाब के पास ले जाकर बंधक बना लिया।
लाइसेंसी राइफल से धमकाते हुए पहले से दर्ज आपराधिक केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए 12.50 रुपये रंगदारी मांगी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें