फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के कैथोला डीहा गांव में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के नदई पुरवा बमडेरा गांव निवासी मुरलीधर दुबे ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आंचल (23) की शादी 14 माह पहले कैथोला डीहा गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर आंचल को प्रताड़ित करने लगे।
मुरलीधर के अनुसार, 18 जुलाई की देर रात आंचल ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले कार नहीं मिलने के कारण परेशान कर रहे हैं। रविवार सुबह ससुराल वालों ने उनकी पत्नी रामदेवी को फोन कर बताया कि आंचल ने जहर खा लिया है। परिजन जब ससुराल पहुंचे तो आंचल मृत मिली। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राम प्रकाश तिवारी, ससुर सुभाष चंद्र तिवारी, सास व देवर सूर्य प्रकाश तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें