फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए समीपवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के निवासी 70 वर्षीय हनुमान सिंह साइकिल से दर्जीकुआं आया था। घर जा रहा था, तभी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में तरबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। तरबगंज थाना क्षेत्र के किंधौरा गांव निवासी 30 वर्षीय शिवकुमार मुंबई से घर आने के लिए तरबगंज चौराहे के पास उतरा था। युवक को सड़क पार कर रहा था। तभी सामने से ट्रक ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में सिंकहा मोड़ के पास बाइक सवार दंपती रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर ने टक्कर मार दिया। जिससे पति की मौत हो गई। धानेपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव प्रेमदास पत्नी प्रेमा देवी के साथ करनैगंज के सालपुर गांव में रिश्तेदार के यहां एक शादी के कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए जा रहे थे। पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्रेमदास की मौत हो गई। प्रेमा का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
मंगलवार की शाम ग्राम गौनरिया थाना खरगूपुर निवासी दीप नारायण अपने दो साथियों दुर्गा प्रसाद और ननकुन के साथ करूवापारा आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर ककरहवा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपनारायण (32) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ननकुन (24) और दुर्गा प्रसाद (29) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद और चंद्रिका प्रसाद बाइक से प्रधानी गंज ग्राम सभा में गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अचानक बिजली के खंभे से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। इसी थाना क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग स्थित कस्बा बाबागंज में बुधवार की दोपहर में गोंडा की ओर जा रही बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। उप निरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि मुस्लिम व शाहरुख गंभीर रूप घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें