फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक तथा एकता अव्वल

Sun, 15 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
खुशी जतातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं का परीक्षाफल रविवार को घोषित कर दिया गया। जिले में 12वीं के परीक्षा में 94.13 तथा 10वीं की परीक्षा में 86.16 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 12वीं कक्षा में सीएमएस कॉलेज बलरामपुर के छात्र अभिषेक कुमार विमल 94.8 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहे।
विज्ञापन


इसी कॉलेज की एकता यादव ने 92.5 प्रतिशत अंक पाकर 10वीं की परीक्षा में अव्वल होने का गौरव प्राप्त किया। 12वीं की परीक्षा में सीएमएस कॉलेज की छात्रा लक्ष्मी देवी वर्मा  ने 94.02 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा तथा प्रियदर्शनी सिंह ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

10वीं की परीक्षा में सीएमएस कॉलेज की  छात्रा प्रार्थना सिंह ने 92 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा तथा सीएमएस कॉलेज तुलसीपुर के छात्र आशीष कुमार गुप्ता ने 90.5 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटर की परीक्षा में जहां छात्र ने बाजी मारी वहीं  हाईस्कूल की परीक्षा में छात्राओं ने अपने मेधा का परचम लहराया।
विज्ञापन


इस बार जिले में यूपी बोर्ड वर्ष 2016 की परीक्षा 54 केंद्रों पर आयोजित की  गई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 10750 तथा हाईस्कूल की परीक्षा में  कुल 15537 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

टर की परीक्षा में कुल 10003  परीक्षार्थी शामिल हुए थे इनमें से 9416 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 94.13 प्रतिशत रहा। इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 14139 परीक्षार्थी सम्मलित हुए थे इनमें से 12182 परीक्षार्थी पास हुए।

हाईस्कूल का परीक्षाफल 86.16 रहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सीएमएस इंटर कॉलेज बलरामपुर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत है। इसी तरह बलरामपुर मॉर्डन कॉलेज तथा बलरामपुर मॉर्डन बालिका इंटर कॉलेज का रिजल्ट में शत-प्रतिशत रहा है।

प्रधानाचार्य मंजू श्रीवास्तव तथा गीता त्रिपाठी ने परीक्षार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। कुबेरमती पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज खरदौरी के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परीक्षाफल भी काफी उत्साहजनक रहा।

प्रधानाचार्य संतोष तिवारी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सुंदरदास रामलाल इंटर कॉलेज बलरामपुर का हाईस्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा है। प्रबंधक अमरेश पांडेय ने परीक्षाफल पर खुशी जताई।

बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज का इंटर व हाईस्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक डा. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कालेज के शिक्षकों तथा छात्रों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल बालिका इंटर कॉलेज गालिबपुर की छात्राओं ने भी 12वीं तथा 10वीं  की कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें