फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 41 लाख नागरिकों का बनेगा आभा हेल्थ अकाउंट

Fri, 24 May 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के प्रत्येक नागरिक की सेहत की कुंडली तैयार करने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के 4,375 कर्मचारी गांव-गांव जाकर लोगों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाएंगे, जिसमें संबंधित व्यक्ति की सेहत का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। ताकि उसके बीमार होने पर अस्पताल में एक क्लिक से ही डॉक्टर को उसकी पूरी हिस्ट्री पता चल जाए। फिर किसी मरीज को जांच व अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आदि लेकर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 41 लाख लोगों का आयुष्मान भारत (आभा) हेल्थ अकाउंट का कार्ड तैयार किया जाना है। इसके लिए 3334 आशा बहू, 674 एएनएम व 367 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोई भी व्यक्ति खुद ही अपना आभा अकाउंट बना सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो आने वाले समय में आधार कार्ड की भांति आभा कार्ड भी बहुत उपयोगी साबित होगा।
आभा कार्ड में व्यक्ति का ब्लड ग्रुप, जांच व बीमारी का पूरा विवरण और पूर्व में कराए गए इलाज का विवरण फीड होगा। बीमार होने पर डॉक्टर के यहां जाते वक्त अपने साथ जांच रिपोर्ट, पर्ची व दवाओं के रैपर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉक्टर संबंधित साॅफ्टवेयर पर मरीज का हेल्थ अकाउंट नंबर डालकर उसकी लैब रिपोर्ट, डायग्नोसिस व पूर्व की दवाओं का नुस्खा जान लेंगे। देशभर में कहीं भी स्वास्थ्य सेवा लेने पर डॉक्टर इस कार्ड में दर्ज पूरी जानकारी को ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इससे डॉक्टरों को इलाज करने में मदद मिलेगी। कई बार व्यक्ति को बीमारी व दवाओं की पूरी जानकारी नहीं होती या मरीज की ओर से ली जा रही दवाओं के साल्ट की जानकारी न होने के कारण भी डॉक्टर को नए सिरे से उपचार शुरू करना पड़ता है।
विज्ञापन

आभा कार्ड बनने से किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने के लिए भी विशेष सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि उसके हेल्थ अकाउंट से ही पूरी जानकारी मिल जाएगी। आभा कार्ड को आयुष्मान कार्ड से भी लिंक किया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि आभा कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। खुद भी अपना हेल्थ अकाउंट बनाया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड व उससे जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है। कार्ड में व्यक्ति की सेहत से संबंधी पूरी कुंडली फीड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें