फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्मार्ट मीटर की खामियों पर भड़के आप कार्यकर्ता

Sun, 03 May 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहा उपकेंद्र के सामने प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता। -स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। स्मार्ट मीटर की खामियों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अंबेडकर चौराहा स्थित उपकेंद्र में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर के नायब तहसीलदार अविनाश त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं का बिजली बिल कई गुना तक बढ़ रहा है। साथ ही अग्रिम भुगतान करने के बावजूद 10 से 12 घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो रही है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनिल पांडेय, राजकुमार सिंह, योगेश प्रताप सिंह, शिवम शर्मा, ओमप्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें