बेलसर। जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
संस्थान प्रभारी व नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर आधारित पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं ने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवर स्पीड से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने जैसे नियमों पर फोकस किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल तिवारी प्रथम, श्रेया सिंह द्वितीय व शगुन सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध में आंचल तिवारी पहले, श्रेया सिंह दूसरे व नेहा मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन में ज्योति प्रथम, मो. रफी द्वितीय व अंशिका सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित सिंह उर्फ गोलू सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर आशीष शुक्ल, सर्वेश शुक्ल, अभिषेक पांडेय, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।