फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सराफ की दुकान में सेंधमारी करते दबोचा गया युवक

Fri, 09 Jan 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़री कृपाल गांव में बृहस्पतिवार रात सराफ की दुकान में सेंध काट रहे युवक को दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बदवलिया कंधरा तेजी निवासी गंगाराम सोनी की पड़री कृपाल गांव में नहर पुलिया के पास सराफा व कपड़े की दुकान है। रात में वह दुकान बंद करके अंदर सो रहे थे। आधी रात के बाद दुकान के बाहर खटपट की आवाज आने लगी। गंगाराम बाहर निकले तो देखा दो लोग दुकान की दीवार में सेंध काट रहे थे। गंगाराम ने दुकान में ही सो रहे अपने भाई शेषराम और बेटे गोलू जगाया। फोन करके गांव के लोगों को भी बुला लिया। घेराबंदी करने पर दोनों बदमाश भागने लगे। एक बदमाश गेहूं के खेत में लगे तार में फंसकर गिर गया। उसे पकड़कर पिटाई कर दी गई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम उम्मीद खान निवासी कंजादास पुरवा अशोक नगर, प्रेम धाम आश्रम, थाना इज्जत नगर, बरेली बताया। आरोपी ने बताया कि वह इटियाथोक निवासी एक युवक के बुलाने पर आया था। निरीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गंगाराम सोनी की तहरीर पर आरोपी उम्मीद खान व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें