गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर सोनबरसा टेड़िया के पास बाइक सवार युवक को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मोतीगंज के ग्राम पिपरालालच निवासी अवधेश कुमार दूबे (28) मंगलवार शाम किसी काम से बाइक से गोंडा गए थे। लौटते समय सोनबरसा टेड़िया के पास सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आने से अवधेश की कुचलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अवधेश को कुचलने वाला डंपर विपरीत दिशा से आ रहा था। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर तेज रफ्तार में भाग गया। सालपुर चौकी प्रभारी हरीश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके हादसा करने वाले डंपर का पता लगाया जाएगा।