फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे कॉलोनियों में भी अघोषित बिजली कटौती से कर्मचारी परेशान

Wed, 29 May 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तपती गर्मी में रेलवे की छह कॉलोनियों में भी अघोषित बिजली कटौती से करीब 2000 कर्मचारी और उनके परिजन परेशान हैं। विद्युत कटौती से इन कर्मियों को पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वैसे तो रेलवे को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन 24 घंटे विद्युत सप्लाई करता है। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन रेलवे से तीन रुपये प्रति यूनिट लेता है। रेलवे का दो से चार महीने तक का एडवांस बिल भी जमा रहता है। जिससे रेलवे को 24 घंटे बिजली मिलती है। रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले कर्मियों को बिजली कटौती की कोई चिंता नहीं रहती है। लेकिन इस वर्ष भीषण गर्मी में रेलवे कॉलोनियाें में भी अघोषित विद्युत कटौती से कर्मचारी से लेकर उनके परिजन तक परेशान हैं। बिजली कटौती से रेलवे कॉलोनियों के आवासों में पानी भी नहीं आ रहा है। कर्मियों ने सरकारी आवास पर इनवर्टर लगवाना शुरू कर दिया है।
एनई रेलवे यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री राम नगीना का कहना है कि अगर विद्युत कटौती बंद नहीं हुई तो मजबूर होकर आंदोलन किया जाएगा। रेलवे विद्युत विभाग के सीनियर फोरमैन साकेत भूषण मिश्र ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन से पर्याप्त विद्युत सप्लाई रेलवे को मिल रही है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस व लाइन में खराबी आने के कारण विद्युत कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें