फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में खड़ी एंबूलेंस 102 जलकर खाक

विज्ञापन
08जीडीएपी1-गोंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर छपिया में खड़ी एंबुलेंस जो रात में जल गई - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मसकनवां (गोंडा)। सीएचसी छपिया परिसर में खड़ी 102 एंबुलेंस में आधी रात को अचानक आग लग गई और एंबुलेंस धू-धू कर जल गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना रविवार की रात की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पर 102 नंबर एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी-41जी बी-2052 अस्पताल परिसर में खड़ी थी।
विज्ञापन

इस पर तैनात पायलट सूर्यभान व एमटी अशोक कुमार सीएचसी केंद्र पर ही थे। अचानक रात्रि साढ़े ग्यारह बजे गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। जब तक चालक व एमटी गाड़ी के पास पहुंचते तब तक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया था और कुछ ही देर में जलकर खाक हो गयी। गनीमत रही कि घटना रास्ते में नहीं हुयी और गाड़ी में कोई मरीज नहीं था।
नहीं तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी। चालक के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। सीएचसी छपिया प्रभारी डॉक्टर आलोक सिंह के अनुसार गाड़ी जिस एजेंसी की है उसके काल सेंटर को सूचित कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें