फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर मरणासन्न मिला युवक, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे(गोंडा)। अगया गांव के मजरे चईपुरवा के पास सोमवार की सुबह बीच सड़क पर एक युवक मरणासन्न हालत में पड़ा था। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर जब मौके पर पुलिस पहुंची और उसे उठाने का प्रयास किया। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खोड़ारे क्षेत्र के अगया गांव के मजरे चईपुरवा के रहने वाले झिनमुन ने सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि 45 वर्षीय एक युवक उसके घर के सामने सड़क पर मरणासन्न हालत में पड़ा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह, उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता, उप निरीक्षक सुखराम यादव, कांस्टेबल अशोक गौड़ व राजू गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और मरणासन्न युवक को उठाने का प्रयास किया। मगर इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे एसबी सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें