फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
गोंडा के पुसि लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में शामिल जवान। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में 71वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, धूमधाम एवं पारंपरिक ढंग से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प कराया। पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह नेे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों की झांकियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के नायकों को नमन करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने रक्त बहाने और प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को देश कभी भुला नहीं पाएगा। उनके बलिदान के कारण ही आज हम सब खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं और आजादी के बाद हमारा देश हर क्षेत्र में विकसित हुआ है। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं एवं सराहनीय कार्य करने वाले उपनिरीक्षकों एवं आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें