फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुखार से युवक की मौत, डेंगू के चार मरीज मिले

Tue, 28 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बृजेश कुमार शुक्ला। फाइल फोटो 
विज्ञापन
गोंडा। लुधियाना में नौकरी कर रहे केशवजोत पंडित पुरवा निवासी बृजेश कुमार शुक्ल बुखार की चपेट में आ गए। लुधियाना में चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इस पर परिजन उनको गोंडा ले आए। यहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम चिकित्सक ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ जिले में डेंगू के चार मरीज मिले हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

केशवजोत पंडित निवासी राहुल शुक्ल ने बताया कि उनके भाई बृजेश बीते अगस्त माह में लुधियाना गए थे। वहां एक फैक्टरी में काम करते थे। दीपावली से दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई। चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर परिवार के लोग उन्हें गोंडा ले आए और निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया। फायदा नहीं हुआ तो दूसरे अस्पताल में दवा शुरू कराई गई। राहुल का कहना है कि लगातार इलाज कराने के बावजूद बृजेश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार शाम को उनका निधन हो गया। बृजेश की मौत से पत्नी रेखा देवी के साथ ही पूरे परिवार के लोग बेहाल हैं। बृजेश के पुत्री लवी व लकी और पुत्र आलोक उर्फ लड्डू हैं।
वहीं, मंगलवार को चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें करनैलगंज की रुकसार, परसपुर के हरिश्याम, हलधरमऊ की फिजा व शहर के संदीप वर्मा शामिल हैं। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन



सीने में दर्द व डायरिया के मरीज बढ़े
गोंडा। मौसम में नमी आने के साथ मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में इस समय सीने में दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक इसकी वजह मौसम को मान रहे हैं और लोगों को दवा के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के परचा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ रही। करीब 1,700 मरीज देखे गए। अधिकांश मरीज सीने व पेट में दर्द की समस्या से परेशान थे। वहीं, बच्चों में डायरिया के लक्षण दिखने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें