फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला

Sun, 04 May 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। छपिया के हथियागढ़ में एक इंटर कॉलेज के पीछे रविवार शाम 32 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान जालेपुर निवासी बालकराम यादव के रूप में हुई। वह शनिवार शाम चार बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की मगर कुछ पता नहीं चला। रविवार शाम बालकराम का शव हथियागढ़ में मिला। छपिया थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। बालकराम के दो बेटियां रूबी (15) और पूजा (3) हैं। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें