फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्यालय के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटा

विज्ञापन
इसी स्कूल में हुआ हादसा।
विज्ञापन
तरबगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जमालखानी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार बृहस्पतिवार सुबह अचानक टूटकर गिर गया। सुबह करीब छह बजे हुई घटना के समय विद्यालय बंद था, जिससे बड़ा हादसा बच गया। तार गिरते ही तेज चिंगारी और धमाके हुए।
विज्ञापन


स्कूल के आसपास के कई घरों के विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। सभासद तारकनाथ पांडेय ने बताया कि तत्काल लाइनमैन को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई।
प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 212 छात्र-छात्राएं हैं। बताया कि विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए एसडीओ, बीईओ और विधायक समेत संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है।

विद्युत विभाग की ओर से जारी एस्टीमेट का भुगतान शिक्षा विभाग करीब चार माह पहले कर चुका है। लाइन शिफ्टिंग के लिए पोल भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन बाद में आंधी-तूफान से अन्य स्थानों पर पोल टूटने के कारण उन्हें वहां से हटा लिया गया। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मुकेश कुमार ने बताया कि मामले का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें