फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खेत से निकले अजगर को ग्रामीण ने जंगल में छोड़ा

Wed, 29 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। तुर्काडीह कस्बे में बुधवार सुबह गन्ने के खेत में अजगर दिखाई पड़ने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 फुट लंबा और करीब 40 किलोग्राम वजनी अजगर खेत में घूम रहा था।
विज्ञापन

पवन कुमार ने इसकी सूचना वन दरोगा को दी, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच ग्रामीणों ने रामापुर भगाही निवासी महेश मौर्य को बुलाया। उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर टिकरी जंगल में छोड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें