फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करंट की चपेट में आई किशोरी छत से गिरी, मौत

Thu, 05 Jun 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर के महेवा नानकार निवासी 13 वर्षीय पिंकी यादव बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से झुलसकर छत से गिर गई। परिजनों ने कपड़े व टाट से आग बुझाकर उसे मनकापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय पिंकी की मौत हो गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मृतका के चाचा रवि कुमार यादव ने बताया कि भतीजी पिंकी सुबह छत पर कपडे़ सुखाने गई थी। छत से करीब एक फीट दूरी पर विद्युत पोल की चपेट में आ गई। इस दौरान वह झुलसने लगी। फिर छत से गिर गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एबुलेंस देरी से पहुंची। इसके बाद पिंकी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के साथ ही स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पिंकी दो भाई व पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। मां बड़का, पिता राम अधार, भाई प्रियांश व श्रेयांश समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

पिंकी कक्षा नौ की छात्रा थी। वह काफी होनहार थी। परिजनों का कहना है कि पोल घर से दूर करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार करंट की चपेट में आने से बेटी की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मनकापुर सीएचसी पर एबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा। ईएमओ डॉ. आलोक चौधरी का कहना है कि सुबह 9.10 बजे पर पिंकी को रेफर किया गया। वहीं, एंबुलेंस के जिला प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि 10.04 बजे एंबुलेंस के लिए कॉल की गई। जिस पर 10.15 बजे एंबुलेंस पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें