फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाई की कलाई पर सजेगा बहन का प्यार

Thu, 27 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए मिठाई, कपड़े व राखी खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में रौनक रही। इस बार राखियों में भी परंपरा और आधुनिकता का मेल देखने को मिल रहा है। रुद्राक्ष, चंदन, मोती और कुंदन से सजी राखियां बहनों को खूब पसंद आ रही हैं। ओम, गणेश और स्वास्तिक की डिजाइन वाली राखियों के साथ ब्रेसलेट राखी का चलन भी बढ़ा है। बहनों ने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदीं। इसके साथ मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

चौक बाजार में राखी खरीद रहीं शिल्पी ने बताया कि रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है, जबकि चंदन को पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि रुद्राक्ष और चंदन से बनी राखियां उन्हें खास पसंद आ रही हैं। दुकानदार राजेश ने बताया कि पर्सनलाइज्ड, क्रोशिया और सिल्वर राखियों की भी मांग है। ऐसी राखियां भी उपलब्ध हैं, जिन्हें त्योहार के बाद ब्रेसलेट की तरह पहना जा सकता है। कॉलेज जाने वाले युवाओं और नौकरीपेशा भाइयों में ब्रेसलेट राखी का क्रेज है।
राखी विक्रेता पवन ने बताया कि कुंदन और रुद्राक्ष वाली राखियों की इस बार अच्छी मांग है। इनमें स्टोन और आकर्षक कारीगरी की गई है। महिलाओं के लिए लुंबा और छकलिया राखियां भी पसंद की जा रही हैं। बच्चों के लिए बटरफ्लाई, म्यूजिकल और लाइट वाली राखियों के साथ टेडी बियर, बार्बी, स्पाइडरमैन, छोटा भीम, डोरेमोन और मिकी माउस डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर चमका कारोबार
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य और महामंत्री शिवकुमार सोनी ने बताया कि रक्षाबंधन पर जिले में 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। करीब पांच करोड़ रुपये के कपड़े, तीन करोड़ की मिठाई और दो करोड़ रुपये की राखियों की बिक्री का अनुमान है। ऑनलाइन खरीदारी भी बड़े पैमाने पर हुई है।
छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा का भरोसा मिला
रक्षाबंधन के अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी अभिषेक को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। शहर के स्कूलों में भी रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया।

रक्षाबंधन के लिए मिठाई, कपड़े व राखी खरीदते लोग। संवाद

रक्षाबंधन के लिए मिठाई, कपड़े व राखी खरीदते लोग। संवाद

रक्षाबंधन के लिए मिठाई, कपड़े व राखी खरीदते लोग। संवाद

रक्षाबंधन के लिए मिठाई, कपड़े व राखी खरीदते लोग। संवाद

रक्षाबंधन के लिए मिठाई, कपड़े व राखी खरीदते लोग। संवाद

रक्षाबंधन के लिए मिठाई, कपड़े व राखी खरीदते लोग। संवाद

रक्षाबंधन के लिए मिठाई, कपड़े व राखी खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें