फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। विवाहिता युवती को अकेला पाकर एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में एसपी के निर्देश पर थाना इटियाथोक में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने रविवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बीते 10 अक्तूबर की शाम छह बजे वह घर पर अकेली थी। उसके सास-ससुर और घर के अन्य सदस्य हनुमान मंदिर पर गए हुए थे। तभी सुभागपुर बाजार थाना कोतवाली देहात का रहने वाला रिश्तेदार बद्री प्रसाद पुत्र ओम प्रकाश उसके घर पर आया और अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष इटियाथोक संजय दूबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें