फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ढेमवाघाट पर 2.16 करोड़ से बनेगा पीपा पुल

Wed, 10 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बरसात के दिनों में बंद हो जाने वाले नवाबगंज-ढेमवाघाट मार्ग पर बह चुके रास्ते की जगह अब पीपे का पुल बनाया जाएगा। शासन से इसकी मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 16 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पुल निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बारिश में ढेमवाघाट मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता था। लोगों को अयोध्या पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था और नाव से आवागमन भी जोखिम भरा हो जाता था। दत्तनगर के प्रधान राजाराम यादव ने बताया कि पुल बनने से किसानों को सुविधा होगी और गन्ना आपूर्ति बाधित नहीं होगी। ब्योंदा माझा के गंगाराम व दिनेश यादव ने बताया कि बाढ़ के दौरान दूध-खोया का कारोबार ठप हो जाता था, बच्चों की पढ़ाई बाधित होती थी। मजदूरों को भी दिक्कत होती थी। पुल बनने से इन सभी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें