फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह का भावपूर्ण मंचन

Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 कटरा ​शिवदयालगंज में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार। - संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। कटरा शिवदयालगंज में श्री अवध रामलीला समिति की ओर से आयोजित 12 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कटरा कुट्टी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी चिन्मयदास, प्रवाचक भोलानाथ शास्त्री और ग्राम प्रशासक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
विज्ञापन

रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। इसमें दिखाया गया कि नारद मुनि ने कामदेव पर विजय प्राप्त कर अपनी उपलब्धि भगवान विष्णु को बताई। इसके बाद हरि इच्छा से मायानगरी का निर्माण हुआ, जहां के राजा शीलनिधि अपनी पुत्री विश्वमोहिनी के स्वयंवर की तैयारी कर रहे थे। विश्वमोहिनी को देखकर नारद मुनि भी मोहित हो गए। उन्होंने भगवान विष्णु से अपने समान स्वरूप प्रदान करने की प्रार्थना की। भगवान ने उन्हें वानर का रूप प्रदान कर दिया। स्वयंवर में इस स्वरूप को देखकर उनकी हंसी उड़ाई गई। भगवान विष्णु के स्वयंवर में पहुंचने पर विश्वमोहिनी ने उनके गले में वरमाला डाल दिया। इससे क्रोधित होकर नारद मुनि ने भगवान विष्णु को पत्नी वियोग में दुखी होने का श्राप दे दिया।
रामलीला में भगवान विष्णु की भूमिका राजेंद्र प्रसाद, नारद मुनि की ओमप्रकाश और शंकर की भूमिका अनूप कुमार पॉपुलर ने निभाई। इस अवसर पर गौरीशंकर, रजनीश, बसंतलाल, इंद्रपाल, परमानंद, गणेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें