करनैलगंज। अस्पताल तिराहे से मौर्यनगर चौराहे के बीच मंगलवार को एक खच्चर ने 25 राहगीरों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से लोग दहशत में आ गए। पीड़ितों का कहना है कि किसी पागल कुत्ते के काटने से खच्चर पागल हो गया है।
नरायनपुर मांझा के राम बहादुर, सकरौरा निवासी दयावंती, साजिया, मुन्नी देवी, अहमद अली, सुजीत और अनिल कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि खच्चर रास्ता चलते अचानक काटकर भाग जाता है। मंगलवार को छह लोग सीएचसी पहुंचे, जहां सभी का उपचार करने के साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। हालांकि कई घायलों ने मामले को नजरअंदाज कर इलाज नहीं कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौम्या श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों का इलाज किया गया है। (संवाद)