फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजेश कुमार अध्यक्ष व कामेश्वर बने महामंत्री

Wed, 10 Sep 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
-गोंडा रेलवे स्टेशन पर खड़े कर्मचारी नेता। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के श्रमिक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को गोरखपुर की डेयरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। इसमें पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राजेश कुमार को अध्यक्ष व कामेश्वर दुबे को महामंत्री नामित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष बजरंगी दुबे, उपाध्यक्ष रीता मिश्रा, जेएस भदौरिया व शैलेश वर्मा, सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा, सुरजीत विक्रम सिंह व संतोष मिश्र, संगठन मंत्री गौरी वल्लभ शरण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय व कार्यालय मंत्री पीसी दुबे बनाए गए हैं। योगेश कुमार मल्ल, जीत सिंह भदौरिया, अरविंद कुमार व दलसिंगार यादव को कार्यसमिति सदस्य नामित किया गया। सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा के गोरखपुर से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें