फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरदार पटेल की जयंती पर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Sat, 31 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में शामिल पुलिसकर्मी व एकता की शपथ लेते कर्मचारी।
विज्ञापन
गोंडा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस, प्रशासन और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कहीं एकता दौड़ निकाली गई तो कहीं राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

गुरुनानक चौक से पुलिसकर्मियों की रन फॉर यूनिटी को एसपी अभिषेक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 150 पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दौड़ जिला महिला अस्पताल, ईदगाह और दुखहरण नाथ मंदिर होते हुए वापस गुरुनानक चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद पुलिस लाइन में एसपी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और पुलिसकर्मियों को एकता की शपथ दिलाई। एसपी कार्यालय में सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने भी शपथ दिलाई।
आयुक्त कार्यालय के महाराजा सुहेलदेव सभागार में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा, अपर आयुक्त न्यायिक राजेश कुमार यादव और संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पांडेय मौजूद रहे। गन्ना कार्यालय में जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक प्रो. बीएन मिश्र के नेतृत्व में परिसर से स्टेडियम तक एकता दौड़ निकाली गई। इससे पहले विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा।
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। संचालन डॉ. बैजनाथ पाल ने किया।
करनैलगंज स्थित कृषि महाविद्यालय में आचार्य नरेंद्र देव, सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया गया। यहां रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई। प्रो. उमेश चंद्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
कटरा बाजार ब्लॉक परिसर में बीडीओ आकांक्षा सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। खोड़ारे थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। एसएसआई श्रीराम विश्वकर्मा ने देश के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में शामिल पुलिसकर्मी व एकता की शपथ लेते कर्मचारी।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में शामिल पुलिसकर्मी व एकता की शपथ लेते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें