फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। घर से मजदूरी करने गए एक व्यक्ति की सोमवार की देर रात घुचुवापुर के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी आर्यनगर वीपी सिंह ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर घुचुवापुर के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान राम रसीले गिरी (35) पुत्र जोत नारायन गिरी निवासी मरवटिया पूरे शिव सहाय थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि रामरसीले के भाई रामराखन गिरी ने शव की पहचान की और बताया कि उसका भाई सोमवार की सुबह घर से साइकिल लेकर गोंडा मजदूरी के लिए गया था। मजदूरी करने के बाद वह देर रात घर वापस लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाल जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राम राखन गिरि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना कौड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया अजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें