फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सियार ने किया था बच्चों पर हमला, एक पकड़ा गया

Tue, 03 Jun 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। गौनरिया के नाग बाबा पुरवा और तमही पुरवा में बच्चों पर हमला करने वाले जानवर के पगचिह्न की जांच रिपोर्ट में सियार की पुष्टि हुई है। सियार की मांद के पास पिंजरा लगाने व बकरी बांधने के बावजूद सफलता नहीं मिली। मंगलवार को वनकर्मियों ने जाल लगाकर एक सियार को पकड़ लिया। अब बहराइच से शिकारी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

नाग बाबा पुरवा के रहने वाले अलखराम दुबे, देवराज दुबे, मुकेश दुबे, शशांक द्विवेदी, गोविंद नारायण द्विवेदी आदि ने बताया कि रविवार को जंगली जानवर ने दो वर्षीय शिवांश पर हमला कर दिया था। निजी अस्पताल में भर्ती शिवांश से मिलने के लिए मंगलवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को जंगली जानवर के जल्द पकड़े जाने का भरोसा दिया। वहीं, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग की टीम सक्रिय हुई है। मंगलवार को टीम ने जाल लगाकर जानवर को पकड़ने की कवायद शुरू की तो एक सियार फंस गया।
वन विभाग ने हमलावर जंगली जानवर के पकड़े जाने का दावा किया तो लोग नाराज हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य तौर पर सियार घूमते देखे जाते हैं। जिस जानवर ने दुधमुंही गंगोत्री की जान ले ली और मासूम शिवांश को जख्मी किया, उसे पकड़ा जाए। डिप्टी रेंजर अभिषेक प्रताप ने बताया कि हमलावर जानवर की पहचान के साथ ही पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जाल लगाकर गन्ने के खेत में अभियान चलाया गया। मगर जाल में सिर्फ एक सियार फंसा है। ऐसे में बहराइच से शिकारियों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें