फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में एक दर्जन कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने मंगलवार को सुबह 10.30 बजे मुजेहना ब्लाक पहुंच गए। ब्लॉक कार्यालय से करीब एक दर्जन से अधिक कर्मचारी नदारद मिले तथा सरकार की योजनाओं के लिए आई प्रचार सामग्री भी डंप मिली। इसे देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साधन सहकारी समिति का कार्यालय भी बंद मिला।
विज्ञापन

सीडीओ ने डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र राम प्रजापति के साथ विकास खंड कार्यालय मुजेहना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। साधन सहकारी समिति मुजेहना, तथा स्वच्छ भारत मिशन एडीओ पंचायत का कार्यालय पूर्ण रूप से बंद मिला।
इस दौरान विकास खंड कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर रेहान खान, एपीओ उमेश वर्मा, बाल विकास कार्यालय की सुपरवाइजर अंकिता श्रीवास्तव, सुपरवाइजर गरिमा, राजन, अनुचर राकेश सिंह अनुपस्थित मिले। परिसर में ही स्थित कृषि कार्यालय में भी पवन दीक्षित को मीटिंग में होना बताया गया।
विज्ञापन

जबकि कम्प्यूटर ऑपरेटर हरीश पांडेय को यह कहते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई कि तुम सुधर जाओ तुम्हारी शिकायतें बहुत मिल रही हैं। संयुक्त खंड विकास अधिकारी शिवकुमार तिवारी को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर कर अवगत कराने का निर्देश दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें