फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खसरा व तेज बुखार से एक दर्जन बच्चे बीमार

Thu, 03 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रुपईडीह विकासखंड के तेलियाकोट गांव के मुरावनपुरवा मोफिया में खसरा व तेज बुखार से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हैं। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दी। इस पर पीएचसी के डाॅ. शिवकुमार ने टीम के साथ गांव पहुंचकर बीमार बच्चों का चेकअप कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तेलियाकोट मुरावनपुरवा मोफिया में लगभग एक सप्ताह से मधु (5), रितेश (3), सोमिल (8), चंदन (7), आंचल (6), काजल (10), श्रद्धा (6), आराध्या (5), अभिषेक (7) सहित एक दर्जन से अधिक बच्चे खसरा व तेज बुखार से पीड़ित हैं। परिजनों ने कौड़िया बाजार के एक निजी चिकित्सालय में बच्चों का इलाज कराया मगर सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने पीएचसी पर सूचना दी तो डॉ. शिवकुमार ने गांव में जाकर बीमार बच्चों का उपचार करके दवा वितरण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीएम चिश्ती ने बताया कि गांव में बच्चे खसरा नहीं चेचक से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की एक टीम गांव भेजकर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें