गोंडा। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रभान यादव ने बुधवार को डीएम नेहा शर्मा से मनकापुर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात न होने से किसान परेशान हैं। वहीं तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को लाभ दिया जाना चाहिए।