फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित बनकटवा गांव के समीप गुरुवार को बाइक सवार दंपती को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति को हल्की चोट लगने से स्थानीय निजी एक क्लीनिक पर इलाज कराया गया है। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नशवा मांझा गांव निवासिनी सीमा(25) पत्नी शिव कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर गोंडा किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहीं से वापस घर जा रहे थे। बनकटवा ग्राम के पास ही अयोध्या की तरफ जा रहे एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दंपति सड़क पर ही गिर पड़े। ट्रक का साइड लगने से महिला का सिर फट जाने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।
पति बेहोश हो गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाग रहे ट्रक को खोरहसा चौकी की पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। घटना से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें