फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अलाव से आग लगी, महिला की मौत

Sat, 06 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। अलाव तापते समय कपड़ों में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चांदपुर की रहने वाली सुषमा गुप्ता (50) शुक्रवार सुबह अलाव तापते समय कपड़ों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह सुषमा की मौत हो गई।
विज्ञापन

रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुषमा की लखनऊ में मौत की सूचना मिली है। उनके पति शंभू गुप्ता का आठ वर्ष पहले निधन हो गया था। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना से बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें