फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी पर बैठने पर निशक्त छात्र को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चपरासी ने कुर्सी पर बैठने पर एक निशक्त छात्र की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंदूपुर निवासी शरद गुप्ता के अनुसार वह महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे शरद महाविद्यालय पहुंचा और कुर्सी पर बैठ गया। आरोप है कि महाविद्यालय के चपरासी/चौकीदार मनोज सिंह निवासी गलिबहा ने कुर्सी पर बैठने को लेकर शरद से अभद्रता की। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शरद के अनुसार पिटाई के कारण वह सुन नहीं पा रहा है। शरद ने थाना परसपुर में एनसीआर दर्ज कराई है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरबी सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। मामले की जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें