इटियाथोक (गोंडा)। बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे चोरों ने रविवार देर रात दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर बक्से में रखे एक लाख के जेवर और चार हजार रुपये उठा ले गए।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव निवासी अतहर खां ने बताया कि पड़ोस में ही उसके भाई अनवर खां का घर है। अनवर मुंबई में रहता है। रविवार की रात अनवर खां के घर की बाउंड्रीवाल फांदकर चोर अंदर घुस आए। चोर दरवाजा तोड़कर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। जिसमें चार हजार की नगदी व करीब एक लाख के जेवर थे। घटना के समय अनवर की पत्नी मालिया बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई। सोमवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर सरयू नहर के किनारे बक्सा टूटा मिला। थानाध्यक्ष रामशंकर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।