फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज, सुरक्षा के कडे़ इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली गुरुवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए शहर के अलावा कस्बों में भी भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों को लगाया गया है। एसपी ने सभी थाना, कोतवाली व चौकियाें का अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि हर मोहल्ले में सादे कपड़ों में पुलिस के जवान लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी थानों व पुलिस चौकी के साथ पुलिस पिकेट को चौकसी बतरने को कहा गया है। वाहनों के साथ होटलों, बस स्टेशनों व रेलवे स्टेशनों पर संदिग्धों की तलाशी होगी। भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर खुफिया एजेंसियों की नजर रहेगीा। उन्होंने बताया कि त्यौहार में गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें