फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में हुनर दिखाएंगे स्काउट और गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर स्थित सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर की शुुरुआत गुरुवार को हुई। उद्घाटन शिविर में संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रधानाचार्य बृजेश द्विवेदी ने किया। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों के क्रीड़ा सचिव सीबी सिंह, गाइड कैप्टन प्रतिभा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। गाइड कैप्टन प्रतिभा त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर में जिले के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है। पांच दिन के शिविर में स्काउट गाइड के बीच कई प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें बिना बर्तन के भोजन पकाना, दैवीय आपदा में टेंट लगाना, दैवीय आपदा से पीड़ितों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराना, बाढ़ के समय पुल का निर्माण करना व अग्नि से बचाव जैसे प्रतियोगिताएं होंगी। पांच दिवसीय शिविर में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार के लिए नामित किया जाएगा। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर चंद्रशेखर, अवनीश कुमार शुक्ला, ज्ञानेश गुप्ता, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें