फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी हो सकतीं और गिरफ्तारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एनआरएचएम योजना के तहत हुए दवा और उपकरण खरीद घोटाले की जांच कर रही सीबीआई द्वारा कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव को फरार घोषित किए जाने के बाद मंडल के दवा दलालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही घोटाले में शामिल तमाम स्वास्थ्य अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है। सूत्रों की मानें तो गोंडा सहित मंडल के चार जिलों में हुए घोटाले की जांच कर रही सीबीआई कुछ और लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2007 से वर्ष 2010-11 तक एनआरएचएम योजना के तहत दवा और उपकरणों की खरीद में बड़े स्तर पर धांधली की गई थी। बाजार में जो दवा 60 पैसे में आसानी से उपलब्ध थी, उसे कई गुना अधिक दाम पर खरीदा गया था। साथ ही 10 पैसे में मिलने वाली टैबलेट भी सवा दो रुपये में खरीदी गई थी। मामले में कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव की पत्नी सहित उनकी भाभी की फर्म से दवा आपूर्ति किए जाने का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने बीते साल दिसंबर में ही किया था। बुधवार शाम सीबीआई की तरफ से कांग्रेस विधायक के पयागपुर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किए जाने व उन्हें फरार घोषित किए जाने के बाद अन्य दवा दलालों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी कर सकती है। जिसमें तत्कालीन सीएमओ सहित कई प्रभारी चिकित्साधिकारी व बाबू शामिल हैं। हालांकि, इस बाबत न तो स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार है, न ही सीबीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें