फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबे पांच बच्चे, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। तालाब में केरमुआ का साग तोड़ने गए सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मंगलवार शाम तालाब में डूबने से मौत हो गई जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज क्षेत्र के डिक्सिर गांव निवासी विशाल के पिता राजाराम मंगलवार दोपहर धान की रोपाई करने खेत गए थे। उनके साथ विशाल का बेटा प्रेम (10), बेटी अंजलि (12) व विशाल के भाई पवन की बेटी अर्चना (10), गांव के रघुनाथ की बेटी पूनम (8) व बेटा गौतम (12) भी गए थे। बाबा के साथ बच्चे धान की रोपाई कर रहे थे। कुछ देर बाद पांचों बच्चे पास के कोहरगड़ा तालाब पर केरमुआ का साग तोड़ने पहुंच गए। तालाब में गहराई में जाने के कारण प्रेम, अंजलि, अर्चना, पूनम व गौतम डूबने लगे। बच्चों के चीखने पर राजाराम दौड़े और तालाब में कूद पडे़। उन्होंने पूनम व गौतम को तो बचा लिया मगर प्रेम, अंजलि व अर्चना की डूबने से मौत हो गई। परिवार के लोग सभी बच्चों को लेकर सीएचसी बेलसर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने प्रेम, अंजलि व अर्चना को मृत घोषित कर दिया जबकि पूनम व गौतम को प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया गया। एसडीएम तरबगंज केशव प्रसाद ने बताया कि तहसीलदार राम सुधार को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें