फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बूंदाबांदी से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा (ब्यूरो)। धूल भरी तेज आंधी के साथ गुरुवार को बूंदाबांदी हुई। इससे बिजली की आपूर्ति ठप रही, जो देर शाम तक नहीं आई। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम का मिजाज बदला। बदली छा गई। लोगों ने धूप से राहत महसूस की। इस बीच अचानक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। धूल भरी हवा चलने से अंधेरा छा गया। कई जगह बिजली के तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग हुई। इससे बिजली काट दी गई। दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कई दुकानदारों के छप्पर भी उजड़ गए। करीब 15 मिनट तक चली धूल भरी आंधी से लोगों को काफी दिक्कत हुई। शाम 5:00 बजे गायब हुई बिजली 7:30 बजे आई। करीब 15 मिनट बाद दोबारा चली गई। झंझरी उपकेंद्र के आईटीआई फीडर में गड़बड़ी आने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे मालवीय नगर, आईटीआई व सिविल लाइंस फीडर की बिजली भी देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई। अवर अभियंता एतबार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि फॉल्ट खोजने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैक पर गिरा पेड़, आवागमन ठपः आंधी से गोंडा-लखनऊ रेलखंड के डाउन ट्रैक पर पेड़ गिर जाने से लखनऊ की ओर से गोंडा आने वाली ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। देरशाम तक न तो इंटरसिटी एक्सप्रेस ही गोंडा पहुंची, न ही बरौनी, जम्मूतवी व लखनऊ-गोंडा पैसेंजर। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्रनाथ ने बताया कि लखनऊ से गोंडा आने वाले ट्रैक पर बाराबंकी के पास जहंगीराबाद में पेड़ गिर जाने से गोंडा आने वाली ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। मौके पर रेलकर्मियों की टीम है, जो पेड़ को एक किनारे करवाकर रेल यातायात बहाल कराने में लगी है। देरशाम तक ट्रेनों का आवागमन बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें