फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा छापा, तोड़ीं शराब की भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बलरामपुर की सीमा से सटे धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवननगर और तेंदुआ ग्राम पंचायत के करीब डेढ़ दर्जन मजरों में शराब के अवैध कारोबार का खुलासा होने पर मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। शराब की छह भट्ठियां तोड़ी गईं और बरामद दस क्विंटल लहन को नष्ट कर दिया गया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले शराब के कारोबारियों को उनके आने की भनक लग गई। जिससे वह सभी भाग निकले।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अंक में ‘जंगल में शराब का अवैध कारोबार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर कच्ची शराब के अवैध कारोबार का खुलासा किया था। इस पर आबकारी और पुलिस की टीम ने त्रिभुवननगर और तेंदुआ गांव से सटे जंगल में कुआनो नदी के किनारे दबिश दी। टीम ने छह भट्ठियों को नष्ट किया। दस क्विंटल बरामद लहन को भी नष्ट कर दिया गया। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। आबकारी टीम के निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बड़े पैमाने पर यहां शराब का कारोबार चल रहा था। दो लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें